{"_id":"e2e4fdc60517ab6dca1ee72adee70006","slug":"lawyers-highway-was-jammed-in-kasrganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसरगंज में वकीलों ने हाई-वे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसरगंज में वकीलों ने हाई-वे किया जाम
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज तहसील के एक अधिवक्ता पर बीते दिनों हुए हमले के मामले में ठोस कार्रवाई न होने से नाराज वकील शुक्रवार को भड़क उठे। वकीलों ने तहसील से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद बहराइच-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। लगभग 40 मिनट तक सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लगी रहीं। एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
कैसरगंज तहसील के हुजूरपुर निवासी अधिवक्ता बालकराम सरोज पर बीते दिनों कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में अधिवक्ता सरोज ने हुजूरपुर थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर किनारा कस लिया। अधिवक्ता पर ही उल्टे केस दर्ज कर लिया गया।
इसकी जानकारी जब तहसील के अधिवक्ताओं को हुई तो शुक्रवार को सभी भड़क उठे। वकील इकट्ठा होकर तहसील से हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां से तहसील गेट तक मौन जुलूस निकाला। इसके बाद बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर बैठ गए। यहां सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हुजूरपुर पुलिस पर अधिवक्ता पर हमले के मामले में मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भगौती प्रसाद राव व पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह चौहान ने हुजूरपुर पुलिस को निशाने पर लिया। थानाध्यक्ष हुजूरपुर को तत्काल हटाने की भी मांग की। मार्ग जाम होने की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी जेपी सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने अधिवक्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम ने ज्ञापन लेते हुए जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। प्रदर्शन में आनंद यादव, राजकिशोर, विजय प्रताप, भानुप्रताप, मोहम्मद शमीम, पंकज श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, जियाउद्दीन, नीरज श्रीवास्तव, वेदप्रकाश, सत्यशरण, गजेंद्र, अजय आदि मौजूद रहे।