{"_id":"8df311e06cdb8fbfb7a941dd7c58f4e6","slug":"lady-burnt-in-suspicious-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 22 Jul 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पूरे प्रसाद गांव निवासी एक विवाहिता की बुधवार की भोर जलकर मौत हो गई। जिला अस्पताल बहराइच के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संदिग्धता के आधार पर मजिस्ट्रेट ने विवाहिता के पति का बयान दर्ज किया है।
सिरसिया थाना अंतर्गत पूरे प्रसाद गांव निवासी बाबू सिंह की पत्नी मीनू (30) ने संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की भोर करीब पांच बजे आग लगा ली। उस वक्त बाकी लोग घर में सो रहे थे।
शोर सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाते हुए मीनू को जिला अस्पताल श्रावस्ती पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में मीनू ने दम तोड़ दिया।
इसके बावजूद पति बाबू सिंह मीनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां इमरजेंसी ओपीडी के डॉक्टर एसके वर्मा ने मीनू को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।