फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lab will shift to the new building of Medical College

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा लैब

Thu, 27 Apr 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 27 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lab will shift to the new building of Medical College
बहराइच। उच्चीकृत जिला अस्पताल की लैब जल्द ही लखनऊ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज बहराइच की नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने जा रही है। मरीजों का सैंपल उच्चीकृत जिला अस्पताल में ही निकाला जाएगा जबकि मरीजों की सभी जांच नई बिल्डिंग में होगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज बहराइच में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मरीजों को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट मिले इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन ने उच्चीकृत जिला अस्पताल की पैथालॉजी को दूसरी जगह स्थापित करने का निर्णय लिया है। जल्द ही पैथालॉजी मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में स्थापित कर दी जाएगी। लेकिन खास बात तो यह है कि मरीजों को भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मरीजों का सैंपल उच्चीकृत जिला अस्पताल में जहां निकाला जा रहा है वहीं निकाला जाएगा और जांच रिपोर्ट भी वहीं पर मिलेगी। सिर्फ सैंपल की जांच नई बिल्डिंग में होगी। उच्चाधिकारियों का कहना है कि जगह कम होने तथा अवैध वसूली आदि को रोकने के लिए पैथालॉजी अन्यत्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी के लिए तैयार हो रही नई ओटी
देवीपाटन मंडल का इकलौता मेडिकल कॉलेज होने के नाते बड़ी संख्या में मरीज प्रतिदिन इलाज कराने पहुंचते हैं। चिकित्सकों की मानें तो 22 से 25 सौ मरीज प्रतिदिन ओपीडी में पहुंचते हैं। इसे देखते हुए उच्चीकृत जिला अस्पताल में एक नई ओटी भी तैयार की जा रही है। इस ओटी में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को फौरन इलाज मिलेगा।
तीन बार लिखा गया पत्र, नहीं शुरू हुआ ट्रॉमा सेंटर
सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य कारणों से गंभीर रूप से घायल मरीजों को लखनऊ न जाना पड़े इसके लिए शहर के चांदपुरा स्थित मलेरिया हॉस्पिटल कैंपस में वर्षों पहले 40 बेड का ट्रामा सेंटर बनवाया गया था। लेकिन ट्रॉमा सेंटर अभी तक चालू नहीं हो पाया है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय खत्री ने जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व सीएमओ डॉ एसके सिंह को तीन बार ट्रामा सेंटर को हायर करने के लिए पत्र लिखा है।अब उम्मीद है कि जल्द ही ट्रॉमा सेंटर शुरू हो सके।

मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके इसके लिए अस्पताल की इमरजेंसी में एक नई ओटी स्थापित की जा रही है। जांच लैब को मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में जल्द ही स्थापित किया जाएगा। ट्रॉमा सेंटर को हायर करने के लिए तीसरी बार डीएम व सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
- डॉ.संजय खत्री, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed