फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Katarnia will be developed in tourism sector

पर्यटन क्षेत्र में कतर्निया को किया जाएगा विकसित

Tue, 01 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Katarnia will be developed in tourism sector
कतर्नियाघाट में हथिनी को रोटी व गुड़ खिलाते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह भ्रमण पर आए। उन्होंने जंगल का भ्रमण किया। बोटिंग के दौरान बाघ को जंगल में विचरण करते हुए देखा। उन्होंने हथिनी जयमाला और चंपाकली को रोटी व गुड़ खिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कतर्निया को पर्यटन क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए इसे नए तरीके से विकसित किया जाएगा। यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को आकर्षित करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह परिवार समेत तीन दिन पूर्व कतर्नियाघाट भ्रमण के लिए पहुंचे। कैबिनेट मंत्री परिवारीजनों के संग जंगल में सफारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाघ विचरण करते हुए दिखाई दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने गेरुआ नदी में बोटिंग की। न्यूजीलैंड से आई बोर्ड सफारी को बेहतर बताया। अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री ने पालतू हथिनी जयमाला और चंपाकली को रोटी व गुड़ खिलाई। वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कतर्निया को नए तरीके से विकसित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कतर्नियाघाट को पर्यटन के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर डीएफओ यशवंत सिंह, वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव, वन दरोगा मयंक पांडेय, अनिल, वन रक्षक अब्दुल सलाम, डॉग हैंडलर अनु शुक्ला, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed