{"_id":"5e10cc658ebc3e879f4a9976","slug":"kargil-martyr-s-statue-damaged-by-chaotic-elements-bahraich-news-lko501308658","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की कारगिल शहीद की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की कारगिल शहीद की प्रतिमा
विज्ञापन
रामगांव थाना क्षेत्र में क्षतिग्रस्त की गई शहीद अनिल चौहान की प्रतिमा।
- फोटो : BAHRAICH
रिसियामोड़ (बहराइच)। रामगांव थाना क्षेत्र के सहनवाजपुर गांव में कारगिल शहीद अनिल चौहान की प्रतिमा लगी हुई थी। शनिवार को कुछ अराजक तत्वों ने इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से गुस्साए तमाम ग्रामीणों ने रामगांव थाने का घेराव किया। इस मामले में ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई करने की मांग की है।
रामगांव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहनवाजपुर निवासी अनिल चौहान कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। इस पर गांव में उनकी याद में शहीद अनिल स्मारक पार्क का निर्माण बेगमपुर बरुआघाट के निकट कराया गया था। पार्क में शहीद की प्रतिमा भी स्थापित कराई गई। शनिवार को कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब गांव के लोग पार्क में पहुंचे तो प्रतिमा टूटी हुई देखी। इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी गई।
सहनवाजपुर के ग्राम प्रधान अनिल निषाद ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा तोड़े जाने वालों के बारे में जानकारी की। इसके बाद ग्राम प्रधान की अगुवाई में तमाम ग्रामीण रामगांव थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर नाराजगी जताई। इस मामले में ग्राम प्रधान ने अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।