{"_id":"5d5835918ebc3e89e136329d","slug":"kalyar-sharif-s-wrestler-won-two-matches-bahraich-news-lko4766937190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियर शरीफ के पहलवान ने जीते दो मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलियर शरीफ के पहलवान ने जीते दो मुकाबले
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। ईदगाह मैदान परिसर में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तीन मुकाबले हुए। दो मुकाबले कलियर शरीफ के स्टील बॉडी पहलवान और एक मुकाबला सुजौली के पहलवान ने जीता। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा के ईदगाह मैदान परिसर में राष्ट्रीय एकता विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शैलेंद्र साहनी, अलीशेर खान, सलीम रायनी, अजय सिंह, पूर्व प्रधान रसीद खान ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया।
पहला मुकाबला शैतान पहलवान रामपुर और स्टील बॉडी पहलवान कलियर शरीफ के बीच हुआ, जिसमें 15 मिनट चले मुकाबले में स्टील बॉडी पहलवान ने मुकाबला जीत लिया। इसके बाद राजस्थान के मनोज पहलवान व कलियर शरीफ अजमेर के स्टील बॉडी के बीच कुश्ती हुई, जिसमें स्टील बॉडी पहलवान ने मुकाबला जीता।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला बाराबंकी व सुजौली के पहलवान के बीच हुआ, जिसमें सुजौली के पहलवान ने मुकाबला अपने नाम किया। शैलेंद्र साहनी ने 250-250 रुपये पहलवानों को दिए। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रमाशंकर गौड़, अजय सिंह, चुन्ना रायनी, सुरेश महाराज, बीरबल गौड़, रामबली गुप्ता, मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।