{"_id":"718c6973971022f233c38cde891f5bec","slug":"jouney-from-shrawasti-to-lucknow-will-be-easy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती से लखनऊ जाना अब होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती से लखनऊ जाना अब होगा सुगम
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखनऊ से श्रावस्ती जाने वाले पर्यटकों की राह अब आसान हो जाएगी। कैसरगंज-पयागपुर मार्ग के सुुदृढ़ीकरण को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 28 करोड़ रुपये के निर्माण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
कैसरगंज से हुजूरपुर और हुजूरपुर से पयागपुर तक सड़क निर्माण किया जाएगा। बजट का आवंटन होते ही पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य शुरू करा देगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृतियों समेत अन्य प्रक्रिया को शासन में अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है।
कैसरगंज से हुजूरपुर और हुजूरपुर से पयागपुर जाने वाले मार्ग की हालत काफी जर्जर थी। यह मार्ग श्रावस्ती के लिए जाने वाले पर्यटकों के लिए सरल होता है।
इस मार्ग से होकर श्रावस्ती जाने में पर्यटकों को लगभग पच्चीस किलोमीटर की कम दूरी तय करना होती है लेकिन मार्ग जर्जर होने से विदेशी पर्यटकों को समय के साथ पैसे की भी बर्बादी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की दुर्दशा को देखते हुए छह माह पूर्व प्रस्ताव तैयार किया था। लगभग 40 किलोमीटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए कैसरगंज से हुजूरपुर तक 13.79 करोड़ और हुजूरपुर से पयागपुर तक 14.37 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे काफी प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
मार्ग की उपयोगिता आदि के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। महज वित्तीय स्वीकृतियों के संबंध में बैठक होनी है। एक्सईएन ने बताया कि बजट आवंटन होने के साथ ही मार्ग निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूूरी कर ली जाएगी।