{"_id":"31a3d1ad314dd2c222ef0421f8850e3c","slug":"jail-to-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से जमीन लिखवाने में ग्राम प्रधान को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से जमीन लिखवाने में ग्राम प्रधान को जेल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेश्वरगंज (बहराइच)। खानपुर मल्लोह गांव के ग्राम प्रधान कृष्णदेव ने जालसाजी कर एक व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी जमीन गोंडा निवासी महिला के नाम पर बैनामा करवा दी थी। इस मुकदमे की विवेचना के बाद गुरुवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि महिला फरार चल रही है।
विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम खानपुर मल्लोह निवासी द्वारिका प्रसाद पुत्र सीताराम के नाम पर गांव में ही कुछ खेती योग्य जमीन थी।
इस जमीन को गांव के ही प्रधान कृष्ण देव पुत्र रामप्यारे ने अपनी रिश्तेदार जनपद गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी निवासी सुनीता देवी पत्नी रामनाथ के नाम पर बीते दिनों बैनामा करा दिया था। इसकी जानकारी जनवरी में द्वारिका को हुई। तो वह भौचक रह गया। उन्होंने इस मामले में कोर्ट की शरण ली।
न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर 25 अगस्त को पुलिस ने केस दर्ज किया था। केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी।
विज्ञापन
विवेचना के बाद पुलिस ने गुरुवार को ग्राम प्रधान कृष्णदेव को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ छोटक यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। महिला फरार चल रही है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।