फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   jail

पैरोल पर छूटे बहराइच के सात और श्रावस्ती के दो कैदी फरार

Wed, 02 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
jail
बहराइच। पैरोल पर जेल से छूटे बहराइच के सात और श्रावस्ती के दो कैदी फरार हो गए हैं। जेल प्रशासन इनकी राह देख रहा है। कैदियों के वापस न आने पर जेल प्रशासन ने बहराइच और श्रावस्ती के एसपी को पत्र लिखा है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

अंग्रेजी हुकूमत के समय बनी बहराइच जेल में 550 बंदियों को रखने की क्षमता है। जिसके सापेक्ष जिला कारागार में बहराइच और श्रावस्ती जिले के एक हजार से अधिक बंदी निरुद्ध चल रहे थे। कोरोना महामारी के फैलने पर जेल प्रशासन ने सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल पर रिहा करने का कदम उठाया था। जिसके तहत सात साल की सजा पाने वाले 18 कैदियों को सशर्त पैरोल दी गई थी।
विज्ञापन

जिला कारागार के 18 कैदियों के रिहा होने के बाद अपने घरों को चले गए थे। समय सीमा पूरी होने के बाद 9 कैदी वापस जेल आ गए। मगर अभी बहराइच के सात और श्रावस्ती के दो कैदी फरार चल रहे हैं। डिप्टी जेलर शरेंदु कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की शाम को कुछ कैदी वापस आ गए हैं। जो कैदी वापस नहीं लौटे हैं, उनके संबंध में जेल अधीक्षक द्वारा बहराइच और श्रावस्ती के एसपी को पत्र भेजा गया है। इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

287 बंदियों को मिली थी अंतरिम जमानत
डिप्टी जेलर शरेंदु कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जेल में निरुद्ध 287 बंदियों को भी अंतरित जमानत न्यायालय द्वारा दी गई थी। अब इन सभी को सीधे कोर्ट में पेश होना होगा। वहीं से सभी जेल भेजे जाएंगे। जबकि पैरोल पर छूटने वाले कैदियों को सीधे जेल में आना होता है। मगर कुल नौ कैदी अभी तक वापस नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed