फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jahrkhuran gang exposed, five accused arrested

जहरखुरान गिरोह का खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jahrkhuran gang exposed, five accused arrested
नानपारा (बहराइच)। थाना नानपारा क्षेत्र में बीते 18 अप्रैल को जहरखुरानों द्वारा एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें जहरखुरानों ने पीड़ित के 14 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल, आवश्यक कागजात व पिकअप वाहन पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना नानपारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसपी केशव कुमार चौधरी ने घटना का पर्दाफाश कर दोषियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व नानपारा पुलिस की टीम गठित की थी। रविवार को एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जहरखुरान गिरोह का खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि लखनऊ थाना काकोरी अंतर्गत न्यू कॉलोनी संतोष नगर दुबग्गा निवासी शुभम चौरसिया पुत्र रामसनेही चौरसिया ने बताया कि बीते 18 अप्रैल की रात दो अज्ञात लोगों ने उसका पिकप वाहन नानपारा के लिए बुक कराया था। उन लोगों ने नानपारा से एक बेड व एक खराब वाहन पिकप पर लाद कर वापस लखनऊ आने की बात कही थी। 19 अप्रैल की सुबह लगभग तीन बजे नानपारा के बाईपास मार्ग शिवपुर रोड स्थित एक होटल के पास रुक कर वह लोग कुछ देर बाद वापस आए। उन युवकों ने मुझे बिरयानी खाने को दी। बिरयानी खाने के कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों युवक पिकप वाहन, 14 हजार नकदी, एक मोबाइल, डीएल व आधार पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर एसओजी व पुलिस ने अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार की सुबह कर्मिनपुरवा गांव के पास से जहरखुरान गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान सरहिया निवासी बाबू , विमल कुमार, दधीच कुमार पाल, खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकहा निवासी जाकिर व गायघाट निवासी विकास पाल के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया पिकप वाहन भी बरामद किया गया। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी केशव कुमार चौधरी की ओर से दस हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया। टीम में एसओजी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, एसआई अनुराग प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी राजेंद्र यादव, करुणेश शुक्ला, आरक्षी रवि प्रताप यादव, नितिन अवस्थी, विजय पटेल व अश्वनी चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed