फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   International smuggler arrested with smack

Bahraich News: स्मैक के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
International smuggler arrested with smack
बहराइच। थाना रामगांव पुलिस ने मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान 30 ग्राम स्मैक के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 3100 नेपाली रुपये, 200 भारतीय रुपये तथा एक एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शाम करीब 5:20 बजे तमाचपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से 30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान नेपाल के जिला करनाली स्थित गामथा निवासी परवा बहादुर शास्त्री के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed