{"_id":"68d05200435079c8470040ea","slug":"instructions-for-overnight-surveillance-in-wolf-affected-villages-bahraich-news-c-98-1-slko1007-137122-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भेड़िया प्रभावित गांवों में रातभर निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भेड़िया प्रभावित गांवों में रातभर निगरानी के निर्देश
विज्ञापन
बहराइच। जिले के वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। महसी और फखरपुर विकास खंड के गांवों में वन्यजीवों के हमले से बचाव के लिए स्ट्रीट लाइटें, सोलर लाइटें और दरवाजे विहीन 24 घरों में अतिरिक्त दरवाजे लगाए गए हैं। बिजली विभाग को रात में निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ मुकेश चंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सेवक, ग्राम रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव और लेखपालों के साथ ग्रामीणों की टीमों को भ्रमण के लिए लगाया गया है। वहीं जिला स्तर पर उपायुक्त श्रम रोजगार व जिला पंचायत राज अधिकारी के नियंत्रण में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ वन दरोगाओं की 32 टीमें प्रभावित गांवों में तैनात की गई हैं। साथ ही पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षा और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में 1,390 स्ट्रीट लाइटें, 61 सोलर लाइटें और दरवाजे विहीन घरों में 24 अतिरिक्त दरवाजे लगाए गए हैं। बिजली विभाग को रात में निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने बताया कि 34 नोडल अधिकारियों की टीमें रातभर भ्रमण कर रही हैं और ग्रामीणों को घर के अंदर या छत पर सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं।