फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Inspector's pistol disappeared during patrol

गश्त के दौरान दरोगा की पिस्टल गायब

Wed, 29 Jan 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Inspector's pistol disappeared during patrol
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात गश्त के दौरान एक दरोगा की पिस्टल गायब हो गई। दरोगा की पिस्टल गायब होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। काफी तलाश करने के बाद भी पिस्टल नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में पोस्टर चस्पा करते हुए लोगों से इस मामले में सूचना देने को कहा है। प्रभारी निरीक्षक ने पिस्टल वापस करने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

पयागपुर थाने में तैनात अपराध निरीक्षक पारस प्रसाद मंगलवार की रात पुलिसकर्मियों के साथ गश्त करने निकले थे। इस दौरान झाला गांव के पास वह पैदल ही घूम रहे थे। इसके बाद सरकारी जीप से वह थाने लौट आए। यहां पहुंचने पर देखा तो पिस्टल गायब थी। इसके बाद उन्होंने थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज को पिस्टल गायब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रात में ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जाने वाले रास्ते पर काफी खोजबीन की गई, मगर पिस्टल नहीं मिली। पूरी रात पुलिस महकमा परेशान रहा। दरोगा की पिस्टल न मिलने पर जिले के पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर बुधवार को पयागपुर पुलिस की ओर से क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए, जिसमें पुलिस अधिकारी की पिस्टल गायब होने की सूचना दी गई। वहीं, प्रभारी निरीक्षक ने पिस्टल वापस करने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि पिस्टल गायब होने के मामले में पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed