फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Innocents coming in the grip of infectious diseases, take care

मौसम में बदलाव से बढ़ रहीं दुश्वारियां: संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे मासूम, रखें ख्याल

Mon, 03 Oct 2022 03:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 03:02 PM IST
सार

मौसम में बदलाव से बच्चों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बच्चे संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जानें, इन रोगों के लक्षण और बचाव के उपाय:

विज्ञापन
Innocents coming in the grip of infectious diseases, take care
बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : BAHRAICH

विस्तार

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बीते दो दिनों से अचानक बढ़ गई है। बाल रोग विभाग में आने वाले अधिकांश मरीज संक्रामक रोगों से पीड़ित मिल रहे हैं। इनकी स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। वहीं गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भर्ती कर लिया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, मौसम में बदलाव से बच्चे तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन


तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में तेज धूप व सुबह-शाम बादल छाए रहने से तापमान घट-बढ़ रहा है। ऐसे में संक्रामक बीमारियां लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। विशेषकर मासूम इसकी चपेट में जल्दी आ रहे हैं। बच्चों में बीमारियां बढ़ने का असर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में साफ दिखाई पढ़ रहा है। बाल रोग विभाग में प्रतिदिन पांच सौ से छह सौ बाल रोगी आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश मरीज खांसी, तेज बुखार व बुखार के साथ झटके आने की बीमारी से पीड़ित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों द्वारा यहां आने वाले बच्चों की मलेरिया, टाईफाइड के साथ ही जेई व एईएस समेत अन्य जांचें कराते हुए उनका इलाज किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में तैनात प्रोफेसर डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि मौसम के उतार चढ़ाव के साथ ही मासूम रोग की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि बच्चों में किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई पड़ें तो शीघ्र ही चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रामक रोगों के लक्षण-
1. तेज बुखार के साथ बेहोशी आना।
2. बुखार के साथ झटके आना।
3. पसली चलने के साथ खांसी आना।
4. उल्टी और दस्त।
बचाव के उपाय-
1. तेज बुखार आने पर शरीर को सादे पानी से पोंछे।
2. सर्दी, जुखाम, खांसी व दस्त होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
3. बच्चों को तेज धूप से सीधे कूलर या पंखे के सामने न आने दें।
4. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
5- मच्छरदानी का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed