{"_id":"8feeb6356ebac572bb2bbca2219e1cdb","slug":"innocent-died-of-fever-35-sick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्ची की मौत, 35 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्ची की मौत, 35 बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सिरसिया के पिपराहवा रंजीतपुर के मजरा रंजीतपुर में संदिग्ध बुखार का कहर व्याप्त है। इस बुखार के चलते अब तक एक बालिका की मौत हो चुकी है। 35 अभी भी बीमार है। बीमारों के इलाज के लिए टीम भेजी गई है।
सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम पिपरहवा रंजीतपुर के मजरा रंजीतपुर में विगत दो दिनों से संदिग्ध बुखार का कहर व्याप्त है। इससे लगभग 35 लोग बीमार हैं। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में दी गई थी।
इसके बावजूद प्रभावित गांव तक चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची। इसके चलते सोमवार को नूरूल हुसैन की डेढ़ वर्षीय पुत्री जाशमीन की बुखार से मौत हो गई जबकि गांव की सालिया (8) पुत्री लड्डन, सूरज (10) पुत्र बुधई, रवि (5) पुत्र कधई, रियाज (10) पुत्र मंजूर सहित 35 लोग अब भी इस बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
जाशमीन की मौत के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को सिरसिया सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमए खान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम को गांव भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद अधीक्षक द्वारा स्वयं गांव न जाकर मातहतों को मौके पर भेजकर दवा का वितरण कराया जा रहा है।