{"_id":"4ad1c61a00ee75e389a672571cac21eb","slug":"innocent-died-of-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्रा में ठंड से बच्ची की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्रा में ठंड से बच्ची की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 26 Dec 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। वन क्षेत्र स्थित शोभापुरवा गांव निवासी एक बालिका ने ठंड के कारण शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गिया।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ ने ठंड से बालिका की मौत की पुष्टि की है। तहसील को सूचना देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
नानपारा तहसील अंतर्गत मिहींपुरवा विकास खंड के ग्राम पंचायत उर्रा अंतर्गत शोभापुरवा गांव निवासी जय नारायण कुशवाहा एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं।
दो दिन पहले उनकी तीन वर्षीय बेटी राज नंदिनी को कंपकंपी, तेज बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिवार के लोगों ने स्थानीय चिकित्सकों से इलाज शुरू कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
इस पर परिवारीजन मासूम को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां परीक्षण के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने ठंड लगने के चलते बालिका की तबियत बिगड़ने की बात कही।
उन्होंने बच्ची को भर्ती कर इलाज शुरू किया लेकिन देर रात बालिका ने दम तोड़ दिया। डॉ. केके वर्मा ने बताया कि ठंड की चपेट में आने से ही नंदिनी को निमोनिया और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन
इसी कारण उसकी जान भी चली गई। घर वालों ने सूचना लेखपाल रामदशरथ को दी लेकिन कोई भी मौके पर पहुंचा नहीं है। इस मामले में एडीएम विद्याशंकर सिंह का कहना है कि ठंड से मौत की जानकारी नहीं है। जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे।