फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Indo-Nepal border jammed for eight hours

Bahraich News: भारत-नेपाल सीमा पर आठ घंटे लगा जाम

Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal border jammed for eight hours
रुपईडीहा में रविवार को लगा वाहनों का जाम। - फोटो : BAHRAICH
रूपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर रविवार को नववर्ष के आगमन पर लोगों को भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ा। नववर्ष वर्ष पर घुसपैठ रोकने के नाम पर एसएसबी की जांच के दौरान लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रूपईडीहा पुलिस हांफती नजर आई।
विज्ञापन

नववर्ष के मौके पर भारत नेपाल सीमा क्षेत्र पर आतंकवादी घुसपैठ रोकने के नाम पर एसएसबी की टीम ने रविवार की सुबह 10:00 से नेपाल आने-जाने वाले वाहनों व लोगों की सघन जांच शुरू कर दी। एसएसबी की टीम ने भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने वाले वाहनों को रोककर खंगालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ही सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। जाम के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक एंबुलेंस व रूपईडीहा से जनपद मुख्यालय जा रही एक एंबुलेंस भी जाम के बीच में फंस गई।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही रूपईडीहा थाने की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लोगों को जाम से निजात दिलाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन एसएसबी की टीम की ओर से भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों को भी रोककर उनसे लंबी पूछ-तांछ करने लगे। ऐसे में जाम की स्थित और भी विकराल रूप लेने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हालात यह बन गए कि करीब तीन किलोमीटर तक बाइक समेत छोटे-बड़े वाहन जाम की चपेट में आते गए और वाहनों की लंबी कतार लगती चली गई। सड़क पर पैदल निकलना भी दूभर होने लगा। रूपईडीहा थाने की पुलिस ने जाम से निजात दिलाने के लिए पूरे दिन हांफती रही, लेकिन इसके बाद भी लोगों को जाम के झाम से निजात नहीं मिल सकी।

जाम में फंसे शरीफ, मोहम्मद इस्माइल, राममनोहर व विजय गुप्ता ने बताया कि एसएसबी द्वारा भारतीय वाहनों को रोकने के चलते जाम की स्थित बन गई है। शाम 6:00 बजे तक आवागमन सुचारु रूप से चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed