फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   India band got mixed effect in the district

भारत बंद का जिले में रहा मिलाजुला असर

Wed, 29 Jan 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
India band got mixed effect in the district
बहराइच नगर में बुधवार को बंदी के दौरान सुमैया मॉल में बंद दुकानें। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नागरिकता संशोधन कानून व एनपीआर को लेकर बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया, जिसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहे। लेकिन बंद का असर कुछ खास इलाकों में ही दिखाई दिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। बाजार में कुछ स्थानों पर दुकानें बंद रहीं। अधिकतर दुकानें खुलने से बाजार में आम दिनों की तरह रौनक दिखाई दी। हालांकि प्रशासन को चकमा देकर बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कुछ स्थानों पर जुलूस भी निकाला। जिले में बंदी का मिलाजुला असर रहा।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन और आंदोलन का दौर चल रहा है। उधर, एनपीआर फार्म को भराए जाने का भी विरोध किया जा रहा है। इसी को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से भारत बंद किए जाने की घोषणा की गई थी। भारत बंद की घोषणा के तहत बहराइच में भी बंद कराए जाने की तैयारी थी, जिसको लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गया था। शहर के घंटाघर चौक, त्रिमुहानी रोड, नाजिरपुरा, छावनी बाजार, काजीपुरा समेत अन्य इलाकों में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश और पुलिस क्षेत्राधिकारी टीएन दूबे की अगुवाई में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही थी। उधर, बंद को देखते हुए स्टीलगंज तालाब पर स्थित कपड़े व अन्य दुकानें नहीं खोली गईं। जबकि मुख्य बाजार में दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं। इसी तरह नानपारा नगर क्षेत्र के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में भी दुकानों को बंद रखा गया था। रिसिया बाजार में बंद का आह्वान पूरी तरह से विफल नजर आया। बाजार में आम दिनों की तरह लोग दुकानों पर खरीददारी करते हुए देखे गए। इसी तरह जरवल, नवाबगंज, महसी के महाराजगंज में भी बंद का छिटपुट असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिहींपुरवा में एक हिरासत में
भारत बंद के आह्वान को लेकर मिहींपुरवा में आंदोलन की तैयारी थी। जुलूस निकाले जाने की सूचना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया। डॉ. सुनील भास्कर को पुलिस ने मिहींपुरवा चौकी लाकर नजरबंद कर लिया। मिहींपुरवा में भी अधिकतर दुकानें बंद दिखाई दी। वहीं नगर के त्रिमुहानी रोड स्थित इलाके से भी जुलूस निकलने की सूचना थी, जिसके बाद मार्ग पर काफी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed