फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Increased patients of stomach ache, cough and itching

Bahraich News: पेट दर्द, खांसी व खुजली के बढ़े मरीज

Sun, 17 May 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Increased patients of stomach ache, cough and itching
बाबागंज सीएचसी में जन आरोग्य मेले में मरीजों को देखते चिकित्सक। 
बहराइच। लगातार बढ़ रही तपिश का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। जिलेभर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सबसे अधिक मरीज पेट दर्द, खांसी, बुखार, पेचिश, दाद और खुजली जैसी समस्याओं से पीड़ित मिले। डॉक्टरों ने मरीजों को गर्मी से बचाव, साफ पानी पीने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी।
विज्ञापन


रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार के नर्सिंगडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में डॉ. आनंद कुमार की देखरेख में 13 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान स्टाफ नर्स सुनीता, एलटी मनीष और रितेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


हुजूरपुर प्रतिनिधि ने बताया रमवापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर तक 40 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. अशोक कुमार मरीजों की जांच करते मिले, जबकि फार्मासिस्ट चंद्र प्रताप सिंह दवाएं वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश गुप्ता ने मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं और चिकित्सीय परामर्श दिया। मेले में राम संवारे, संतराम, लियाकत अली, शोभावती और राजेंद्र समेत कई ग्रामीणों का पंजीकरण कर उपचार किया गया।


वहीं, नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगड़वा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 53 मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण बच्चों में पेट दर्द, खांसी, बुखार और त्वचा रोगों के मामले तेजी से बढ़े हैं। सभी मरीजों को मौके पर दवाएं देकर जरूरी परामर्श दिया गया। डाॅ. मुकीम अहमद ने बताया कि एक मरीज में हसीब, मुबारक ,रुखसार, लक्ष्मी, अयान, सोनू, घनश्याम, गिरधारी,मौसम बदलाव से बच्चों में पेट दर्द, खांसी, बुखार,दाद ,खुजली, पेचिश के मरीजों की संख्या अधिक रही।

सबसे ज्यादा बढ़े ये रोग
पेट दर्द
खांसी और बुखार
खुजली व दाद
पेचिश और डिहाइड्रेशन
बच्चों में वायरल संक्रमण

डॉक्टरों की सलाह
-धूप में निकलने से बचें।
-पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
-बासी भोजन से परहेज करें।
-बच्चों को खुले में खेलने से रोकें।
-हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed