फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal slaughterhouse raided, seven including women arrested

अवैध बूचड़खाने पर छापा, महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal slaughterhouse raided, seven including women arrested
नवाबगंज में प्राथमिक विद्यालय के निकट अवैध बूचड़खाने पर छापेमारी के बाद बरामद सामान लादकर ले जा? - फोटो : BAHRAICH
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज पुलिस ने सोमवार को कस्बे के प्राथमिक विद्यालय के निकट संचालित अवैध बूचड़खाने पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मौके से 1.20 किलो मांस बरामद किया गया। मौके से बरामद उपकरणों को सीज कर दिया गया है। दो मवेशियों को कांजी हाउस संचालक के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना अंतर्गत कस्बे के प्राथमिक विद्यालय के निकट अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित हो रहा था। इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को मिली। प्रभारी निरीक्षक ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार व उपनिरीक्षक रामसजीवन निषाद की अगुवाई में टीम गठित की। सोमवार को पुलिस टीम ने अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने मौके से चंगहवा गांव निवासी अली हसन, खैरटिया हमीरपुर निवासी शकील, बख्शीगांव निवासी शेर अली, मैनुद्दीन, सीमा, शना और शहनाज को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि मौके से एक भैंस व पड़वे को बरामद किया है, जिसे यह लोग मारने की तैयारी कर रहे थे। साथ ही मांस बेचने के लिए साइकिल भी रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से 1.20 क्विंटल मांस, तराजू, छुरी, भैंसे की खाल व कुल्हाड़ी आदि बरामद की गई है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण करवाने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि मौके से बरामद दो मवेशियों को कांजी हाउस संचालक के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed