फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal shops and private bus stand demolished

Bahraich News: अवैध दुकानें व प्राइवेट बस स्टैंड ध्वस्त

Tue, 20 Jan 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 20 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal shops and private bus stand demolished
स्टेशन मार्ग के किनारे रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण। -संवाद
मिहींपुरवा। रेलवे की भूमि पर वर्षों से हुए कब्जों के खिलाफ सोमवार को रेलवे विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। मिहींपुरवा चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के किनारे अपनी जमीन पर अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और प्राइवेट बस स्टैंड को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन


बताया गया कि उक्त रेलवे मैदान में लंबे समय से अवैध रूप से दुकानें और बस स्टैंड संचालित हो रहे थे। रेलवे विभाग द्वारा पूर्व में भी कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, लेकिन कब्जेदार दोबारा निर्माण कर गतिविधियां शुरू कर देते थे।
विज्ञापन


इस बार रेलवे ने दोहराव रोकने के लिए सख्त कदम उठाए। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सीनियर सेक्शन इंजीनियर नीरज कुमार ने बताया कि रेलवे भूमि के चारों ओर जेसीबी से गहरे गड्ढे खुदवाए गए हैं, ताकि कोई दोबारा कब्जा करने का प्रयास न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा जिन दुकानों का विधिवत आवंटन किया गया है, उन्हें भी नोटिस भेजा जाएगा। आवंटित सीमा से अधिक क्षेत्र में किए गए कब्जे पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की एसआई प्रीती यादव के नेतृत्व में आरपीएफ के जवान तैनात रहे। वहीं मिहींपुरवा चौकी प्रभारी अशोक सिंह के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान कब्जेदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed