फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ideological differences forgotten 62 couple agreed to live together

Bahraich News: वैचारिक मतभेद भुला 62 दंपती साथ रहने को राजी

Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ideological differences forgotten 62 couple agreed to live together
श्रावस्ती। पुलिस विभाग की ओर से संचालित परिवार परामर्श केंद्र रूठे दंपतियों को मिलाने के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। केंद्र पर काउंसिलिंग कर अब तक पचास प्रतिशत मामलों में समझा-बुझाकर दंपती को साथ रहने के लिए राजी किया गया। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित एएचटीयू कार्यालय सभागार में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र स्थापित कराया गया था। यहां पुलिस अधिकारियों, समाज सेवियों व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया था। इनकी ओर से यहां आने वाले पारिवारिक विवाद के मामलों में दंपती को अलग अलग व आमने सामने बैठा कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर मनमुटाव दूर कराया जा रहा है। केंद्र पर अब तक पारिवारिक व वैचारिक मतभेद से संबंधित 124 मामले आए। इन सभी प्रकरणों में दोनों पक्षों को तलब कर काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग टीम व पुलिस के प्रयास से वैवाहिक अलगाव के 62 प्रकरणों में सुलह कराई गई। 24 मामलों में सुुलह नहीं हुई। 38 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उसका निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed