{"_id":"604ba20e8ebc3ec89a5c5e49","slug":"hospital-bahraich-news-lko569228436","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मरीजों को अब बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मरीजों को अब बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन
12 बीएचआर 42- स्टोरी- बहराइच में स्थित मेडिकल कालेज का इमरजेंसी भवन।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट की स्थापना होगी। इसके लिए शासन ने 87 लाख रुपये बजट मंजूर कर दिया है। प्लांट पर लगभग सवा करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्लांट से ऑक्सीजन बनाने के साथ ही उत्सर्जन भी किया जाएगा। अब गैस सिलेंडरों की जरूरत नहीं पड़ेगी। योजना से मेडिकल कॉलेज के 200 बेडों पर भर्ती मरीज लाभांवित होंगे।
स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में गैस सिलेंडर से ही मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज परिसर में ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्थापित होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में जमीन चिह्नित कर ली गई है। मेडिकल कॉलेज के मैनेजर रिजवान अहमद ने बताया कि प्लांट पर लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च होगा। इसके लिए शासन की ओर से बजट की पहली किस्त 87 लाख रुपये भेज दी गई है। सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि प्लांट की स्थापना आवास विकास संस्था की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से अब गैस सिलेंडरों की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से मेडिकल कॉलेज में प्लांट स्थापना की कवायद शुरू हो जाएगी।
सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में स्थापित होने जेनरेटर प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा। इसके अलावा प्लांट खुद ही ऑक्सीजन का उत्सर्जन भी करेगा, जिससे अब सिलेंडर की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आवास विकास संस्था की ओर से ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट की स्थापना होगी। इसके लिए पहली किस्त भेज दी गई है। प्लांट से मेडिकल कॉलेज में 200 बेडों तक ऑक्सीजन सप्लाई होगी। इससे अस्पताल में गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
डॉ. अनिल के साहनी प्राचार्य