फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   home and shop burnt

मकान व दो दुकानें जलीं, 10 लाख का नुकसान

Thu, 07 Jan 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 07 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट/खुटेहना। सुजौली और पयागपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए अग्निकांड में एक मकान और दो प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए। लगभग 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सुजौली क्षेत्र में हुए अग्निकांड में आग बुझाने के प्रयास में एक ग्रामीण झुलस गया। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। दोनों स्थानों पर राजस्वकर्मियों ने क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन


सुजौली के फकीरपुरी गांव निवासी श्यामप्रकाश (50) पुत्र रामचरन के परिवार के लोग गुरुवार सुबह घर के बरामदे में अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान अलाव से भड़की चिन्गारी से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी दौड़े। इस बीच श्याम प्रकाश ने घर के अंदर से गृहस्थी का सामान निकालने की कोशिश की तभी लपटों की चपेट में आकर उसका हाथ-पैर व पेट झुलस गया। श्याम प्रकाश को तत्काल निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।

श्याम प्रकाश ने बताया कि अनाज बेचकर इकट्ठा किया गया 35 हजार रुपये, तीन लाख के जेवरात, अनाज कपड़ा, बर्तन, बेड, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत लगभग आठ लाख का नुकसान हुआ है।

अग्निकांड की सूचना पाकर लेखपाल बंशराज ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। उधर, पयागपुर के लालपुर गुरुदत्तपुरवा निवासी नानभइया पुत्र रग्घू का होटल गोंडा-बहराइच मार्ग पर पंडितपुरवा चौराहे पर है।


बुधवार रात व्यवसायी ने होटल बंद किया और घर चला गया। इसी रात अज्ञात कारणों से लगी आग में पूरी दुकान जल गई। दुकान में रखा अनाज व तेल समेत सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है। लपटों की चपेट में आकर गांव निवासी कुतुब अली की सैलून की दुकान भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed