{"_id":"5f5fa0f18ebc3e57c05d12c5","slug":"hindustan-is-from-hindi-that-s-why-this-country-is-great-bahraich-news-lko540149180","type":"story","status":"publish","title_hn":"...हिंदी से हिंदुस्तान है, तभी तो यह देश महान है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...हिंदी से हिंदुस्तान है, तभी तो यह देश महान है
विज्ञापन
बहराइच। हाथ में तुम्हारे देश की शान, हिंदी अपनाकर तुम बनो महान। हिंदी से हिंदुस्तान है, तभी तो यह देश महान है। निज भाषा की उन्नति के लिए अपना सब कुछ कुर्बान है। अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। हिंदी को जन-जन की भाषा की दिशा में अमर उजाला की रूबरू कराती रिपोर्ट।
सब जगह हिंदी में हो काम
अमर उजाला की ओर से करीब एक माह से चलाया जा रहा हिंदी हैं हम अभियान काफी सराहनीय है। इससे हिंदी भाषी लोगों को बढ़ावा मिला है। सरकारी कार्यालयों में हिंदी में काम हो रहा है। हम लोग मिलकर इसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। सब जगह हिंदी में काम हो, जिससे हिंदी भाषा को अपना गौरव मिल सके।
दीनबंधु शुक्ला, समाजसेवी
हिंदी हमारी शान और आन
हिंदी हमारी शान और आन है। हम सभी हिंदी का प्रयोग सभी क्षेत्र में करते हैं। छात्रों को हिंदी में ही पढ़ाते हैं। हिंदी एक सरल और सहज भाषा है। हर भारतवासी के जेहन में हिंदी रची और बसी हुई है। अमर उजाला का हिंदी हैं हम अभियान एक सराहनीय और सार्थक पहल है।
विज्ञापन
संत कुमार चौबे, शिक्षक
हिंदी हमें सिखाती है हंसना
अमर उजाला की ओर से चलाया जा रहा हिंदी हैं हम अभियान काफी प्रेरणादायक है। इससे हिंदी को बढ़ावा मिलेगा। हिंदी हमारी मातृभाषा है। हम लोग इसके बिना प्रगति कर नहीं सकते। हिंदी हमें हंसना, रोना, गाना सिखाती है और यह भी बताती है कि अपनी संस्कृति की रक्षा हिंदी कैसे करती है।
संतोष सिंह, कवि
जीवनशैली में उतारें हिंदी
हिंदी हमारे देश की लोकप्रिय भाषा है। हिंदी का प्रयोग अब विदेशों में भी हो रहा है, लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्रों में लोग अंग्रेजी का प्रयोग करते हैं। यह दुखद है। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए इसे जीवनशैली में उतारें, जिससे इसका दिनोंदिन प्रसार हो। अमर उजाला की ओर से चलाया जा रहा अभियान काफी बेहतर है। इससे हिंदी को बढ़ावा देने में बल मिलेगा।
अनन्या सिंह, जिला युवा समन्वयक