फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   hindi diwas celebrated

निज भाषा उन्नति अहे, सब उन्नति काे मूल

Mon, 14 Sep 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 14 Sep 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। हिंदी दिवस पर सोमवार को किसान पीजी कॉलेज, राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा, सीमा हायर सेकेंड्री स्कूल व अन्य संस्थानों गोष्ठी व अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर हिंदी के प्रचलन के बढ़ाने एवं हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान की संकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


किसान पीजी कॉलेज के रसायन विभाग में सोमवार को राष्ट्र में हिंदी की दशा एवं दिशा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह ने किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. नीरज पांडेय ने कहा कि चीन, जापान व रूस जैसे देशों ने अपनी मातृ भाषा को अपनाया वह हमसे आगे निकल गए।

संचालन करते हुए डॉ. विवेक दीक्षित ने कहा कि हिंदी बोलने में गर्व महसूस करना चाहिए। राजनीति विज्ञान के आचार्य डॉ. चंद्रमोहन उपाध्याय, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ.स्मृति वर्मा, आनंद पांडेय ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नानपारा स्थित राहत जनता इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने कहा कि हिंदी हमारी मूल भाषा है, इसके विकास से ही देश का विकास संभव है।


वरिष्ठ प्रवक्ता रामकृष्ण यादव ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की उक्ति निज भाषा उन्नति अहे सब उन्नति का मूल, को आज भी प्रासंगिक बताया।

हिंदी अध्यापक रफीक अहमद, अजय यादव, अरुण प्रकाश चौधरी आदि ने हिंदी के प्रयोग को हिंदी हिंदू हिंदुस्तान की संकल्पना के साथ आगे लेकर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed