फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   High-speed bus hits auto, 10 injured

Bahraich News: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 10 घायल

Tue, 23 Sep 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 23 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
High-speed bus hits auto, 10 injured
बहराइच। बहराइच-महसी मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार बस ने ऑटो-रिक्शा में टक्कर मार दी, ऑटो पलटने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। सभी मुंडन कराने जा रहे थे। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, वहां से तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



बौंडी के कनेरा गांव निवासी कमलेश (35) सोमवार को अपनी बेटी प्रज्ञा का मुंडन कराने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ऑटो-रिक्शा से कड़ी बेली गांव जा रहे थे। जैसे ही ऑटो बनगांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन




हादसे में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और रमपुरवा सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल कमलेश, धनपता (50) और सुषमा (40) को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य लोगों को हल्की चोटें थीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि हादसे के कारण बेटी प्रज्ञा का मुंडन संस्कार नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि बस चालक हादसे के बाद वाहन समेत भाग गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed