फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Help provided to Katan victims

कटान पीड़ितों को उपलब्ध कराए मदद

Sat, 18 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Help provided to Katan victims
राजीचौराहा (बहराइच)। क्षेत्र में घाघरा नदी द्वारा किए जा रहे कटान का शनिवार को सांसद, विधायक ने उपजिलाधिकारी के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि कटान पीड़ितों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाए। एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि टिकुरी गांव में 26 ग्रामीणों के मकान नदी में समाहित हुए हैं। इनको प्रशासन की ओर से मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

महसी में घाघरा नदी खेती योग्य जमीन के साथ पक्के मकान को आगोश में ले रही है। निरंतर नदी द्वारा कटान की जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने विधायक सुरेश्वर सिंह, उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी और तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा के साथ टिकुरी में कटान का जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों ने कटान से बचने के लिए तोड़े जा रहे मकान व नदी की धारा भी देखी। इस दौरान सांसद व विधायक ने कहा कि प्रशासन कटान पीड़ितों की हरसंभव मदद करे।
विज्ञापन

विधायक ने चहलारीघाट पर बने तटबंध की लंबाई बढ़ाने जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जलशक्ति मंत्री से मिलकर तटबंध बढ़ाने की मांग की जाएगी। जिससे कटान पर अंकुश लग सके। एसडीएम त्रिपाठी ने बताया कि टिकुरी गांव में 26 ग्रामीणों के मकान नदी में कटे हैं। तहसील के करेहना गांव में 37 ग्रामीणों को ग्राम समाज की जमीन पर बसाने के लिए कवायद की जा रही है। सांसद ने कायमपुर, गोलागंज में प्रस्तावित तीन स्परों का निर्माण कराए जाने की बात कही। इस दौरान नायब तहसीलदार विपुल सिंह, मंडल अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, राजितराम, संजय त्रिवेदी, स्नेह शुक्ल, यज्ञनरायन मिश्र, रामकुमार बाजपेई, विनीत जायसवाल, मदन मिश्र, रामबहादुर शुक्ल, राजेश दीक्षित, रामललन बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed