{"_id":"fafe4d6be128efd679e12286ace00ad7","slug":"heart-attack-to-shikshamitra-two-fainted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र को हार्टअटैक, प्रदर्शन के दौरान दो बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र को हार्टअटैक, प्रदर्शन के दौरान दो बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 15 Sep 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। समायोजन रद्द होने के विरोध में मंगलवार को भी शिक्षामित्रों ने काम नहीं किया। जिले के 50 फीसदी से अधिक स्कूलों में दूसरे दिन भी ताला लटकता रहा।
हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में शिक्षामित्रों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। इस दौरान दो शिक्षामित्र बेहोश हो गए। वहीं, सोमवार रात फोन पर रिश्तेदार को पूरे मामले की जानकारी देते समय एक महिला शिक्षामित्र को हार्टअटैक पड़ गया।
तीनों लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बीएसए ने शिक्षामित्रों व समायोजित शिक्षकों को स्कूल खोलने व अध्यापन करने के लिए चेताया लेकिन सभी ने कलेक्ट्रेट में बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नानपारा के शिक्षामित्र और समायोजित शिक्षक केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार दोपहर सांसद सावित्रीबाईफुले के भग्गापुरवा स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जब सांसद से वार्ता हो रही थी तभी चमारनपुरवा गांव निवासी समायोजित शिक्षक अरविंद कुमार मिश्र बेहोश होकर गिर पड़ा।
अरविंद की तैनाती प्राथमिक विद्यालय जगतापुर में है। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, विकासखंड चित्तौरा के भगवानपुरमाफी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र अनीता गुप्ता (33) पत्नी रामबरन, सोमवार रात नौ बजे के आसपास किसी के मोबाइल पर न्यायालय के आदेश के मामले में बात कर रही थी।
इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर गई। रामबरन पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो हड़ताल के चलते भर्ती नहीं किया गया। इस पर उन्हें संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां के फिजीशियन डॉ. शैलेष ने बताया कि जांच के दौरान अनीता को हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बहुत लाइट स्ट्रोक था। इलाज के बाद स्थिति सामान्य है।
उधर, समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र मंच के बैनर तले शिक्षक और शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
धरने की अगुवाई मंच के प्रांतीय अध्यक्ष दीनानाथ दीक्षित व प्रांतीय प्रवक्ता पुंडरीक पांडेय कर रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य का पूर्णतया बहिष्कार किया।
मिहींपुरवा, नवाबगंज, शिवपुर, महसी, रिसिया, विशेश्वरगंज, पयागपुर, हुजूरपुर, कैसरगंज, चित्तौरा और फखरपुर समेत सभी विकासखंडों में शिक्षण व्यवस्था पटरी से उतरी दिखी। वहीं कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान सभी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय को वापस लेने तथा समायोजन बहाल करने की आवाज उठाई।
प्रदर्शन के दौरान समायोजित शिक्षक बलराम बाजपेई बेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रदर्शन में कुबान अली, मिथलेश, पप्पू यादव, विनम्र मिश्रा, अजय शुक्ला, सरफुद्दीन, जफीर, संतोष मिश्रा, इस्लामुद्दीन, राजकुमार, नरेंद्र, नीलम सिंह, मणिकांत, अंकिता त्रिवेदी, दीपमाला, करुणा सिंह, चंचरीक, राजेश सिंह, हितेश समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
बीएसए कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय प्रवक्ता शिव श्याम मिश्र ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सुबह 10 बजे सभी समायोजित शिक्षकों और शिक्षामित्रों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुलाया गया है। यहां प्रदर्शन किया जाएगा।
नवाबगंज में भी प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
बाबागंज। हाईकोर्ट के फैसले से आहत विकासखंड नवाबगंज के शिक्षामित्रों ने भी मंच के नेता संतोष मिश्र, नंदकिशोर वर्मा और अनुपमा सिंह की अगुवाई में खंड ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभी ने कहा कि शिक्षामित्रों के त्याग को महसूस कर उसी अनुरूप फैसला किया जाए। प्रदर्शनकारी शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के संबंधित न्यायाधीश पर द्वेषपूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।
सांसद बोलीं, प्रधानमंत्री से करेंगे बात
नानपारा में सांसद ने शिक्षामित्रों से ज्ञापन लेते हुए उनकी बहाली करवाने के लिए प्रधानमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा कि मुसीबत की घड़ी में वह शिक्षामित्रों के साथ हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा।