फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Health department awakened after death from dengue

डेंगू से मौत के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा

Sat, 17 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Health department awakened after death from dengue
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगली इलाकों में डेंगू फैलने की खबर अमर उजाला में शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की नींद टूटी। बिछिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और मरीजों का परीक्षण कर दवाएं बांटीं। इस दौरान संदिग्ध मिलने वाले आठ मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगली इलाकों में मौसम के बदलाव के साथ ही डेंगू ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए। डेंगू से पीड़ित बिछिया गांव निवासी शमीम अहमद के पुत्र नजीम (14) की शुक्रवार को मौत हो गई थी, जबकि गांव निवासी एक वृद्ध व मासूम डेंगू की चपेट में थे।
विज्ञापन

डेंगू फैलने की खबर को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसमें प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे की हीलाहवाली को भी उजागर किया गया था, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र सिंह की अगुवाई में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बिछिया गांव पहुंची। गांव में कैंप लगाकर मरीजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान वायरल से पीड़ित 70 मरीज सामने आए, जिनको स्वास्थ्य टीम ने दवाएं देते हुए चिकित्सकों की देखरेख में रहने की सलाह दी।

वहीं, परीक्षण के दौरान आठ रोगी डेंगू के संदिग्ध बुखार से पीड़ित भी दिखाई दिए। जिनके खून के नमूने लेकर टीम ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। परीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स कौसर जहां, एएनएम सुमित्रा राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed