फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   hammer on national icon

राष्ट्र चिह्न अशोक की लाट पर चलाया हथौड़ा

Sat, 25 Jul 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 25 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। देश के राष्ट्रीय चिह्न अशोक की लाट से जरवल नगर पंचायत प्रशासन ने खिलवाड़ किया है। क्षेत्र के चौक मोहल्ले की मुख्य बाजार पर इसका सबूत देखने को मिला।
विज्ञापन


यहां नई दुकानों के निर्माण के लिए पंचायत प्रशासन ने अशोक की लाट पर हथौड़े चलकर उसे ढहा दिया। चार दिन बाद भी से सुरक्षित नहीं किया गया है।

जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला चौक बाजार में वर्ष 1975 में अशोक की लाट स्थापित की गई थी। यह भूमि पहले पंचायत भवन के नाम से दर्ज थी, जिसमें बाद में नगर पंचायत कार्यालय बनाया गया लेकिन पुराना होने के साथ ही यह भवन भी जर्जर हो गया।
विज्ञापन


अब इस भवन को तोड़वाकर नगर पंचायत प्रशासन ने पंचायत की आय के लिए दुकानें बनवाने की कवायद शुरू की है। इसके तहत भवन को तोड़ा जा रहा है। भवन को तोड़ने के दौरान ही काम में लगे ने परिसर में स्थित अशोक लाट स्तंभ पर भी हथौड़े चलाकर ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी लेकिन ठेकेदार ने इसे सुरक्षित कराना उचित नहीं समझा। चार दिन से अशोक की लाट मौके पर ईंट और रोड़े के बीच पड़ी है। इससे बाजार के लोगों में काफी रोष है।


इस मामले में अधिशासी अधिकारी भगौती मिश्र का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि अब पता चला है। मौके का निरीक्षण कर अशोक की लाट को सही तरीके से फिर स्थापित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed