फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Guru Govind Singh's birth anniversary celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाई गुरु गोविंद सिंह की जयंती

Thu, 02 Jan 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Guru Govind Singh's birth anniversary celebrated with great pomp
बहराइच के गुरुद्वारा में बुधवार को गुरुवार को गुरू गोविंद सिंह जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौर? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सिख धर्म के 10वें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनायी गयी। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके बाद अटूट लंगर की शुरुआत हुई जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

सिख धर्म के 10वें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर शहर के पीपल चौराहा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह से ही सिख समाज के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सिख समाज के लोगों ने पवित्र गुरु ग्रंथ पर मत्था टेकते हुए गुरु गोविंद सिंह की ओर से समाज व देश के लिए किए गए बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

खालसा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मंदीप सिंह वालिया ने कहा कि सिखों के लिए पांच चीजें केस, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा धारण करने का आदेश गुरु गोविंद सिंह ने ही दिया था। इसे पांच ककार कहा जाता है। उन्होंने मुगलों से कई बार युद्ध करते हुए अपने पूरे परिवार को देश और समाज की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया। गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर दिल्ली से आए रागी जत्थे के चरनजीत सिंह खालसा ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उनके त्याग, तपस्या और समर्पण की गाथा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शबद कीर्तन के बाद अटूट लंगर चला जो देर शाम तक जारी रहा। जिसमें फखरपुर, पयागपुर, मटेरा, धनौली, गौरा, हीरासिंहपुरवा आदि के सिख समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा के संरक्षक जगनंदन सिंह, अध्यक्ष गुरुदेव सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह वालिया, देवेंद्र सिंह बेदी, परविंदर सिंह शम्मी, गुरुप्रीत सिंह, जुझार सिंह, संतोष सिंह तोषी, राजेंद्र कौर, बलजीत कौर, सिमरन, आकाश, मानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed