फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   gram pradhan took oath

जनता की मान मर्यादा का सदा रखेंगे ध्यान

Thu, 17 Dec 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 17 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवगठित ग्राम पंचायतें गुरुवार को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ अपने पावर में आ गई। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर खंड विकास अधिकारियों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधियों द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इकौना की कुल 81 ग्राम पंचायतों में से 14 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने के कारण वहां के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण से वंचित होना पड़ा।
विज्ञापन


शेष 67 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी एके द्विवेदी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

वहीं गिलौला की कुल 87 ग्राम पंचायतों में से 37 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने के कारण वहां के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण से वंचित होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष 50 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी नीति श्रीवास्तव द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

जमुनहा की कुल 84 ग्राम पंचायतों में से 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने के कारण 68 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई।

जबकि सिरसिया की कुल 86 ग्राम पंचायतों में से 26 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने के कारण 60 ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी रामकिशोर ने शपथ दिलाई।

हरिहरपुररानी के 62 ग्राम पंचायतों में 17 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने के कारण 45 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


इस दौरान खंड विकास अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने, निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा जनता की मान मर्यादा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मौजूद ब्लॉक प्रमुखों अथवा उनके प्रतिनिधियों ने नव निर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed