फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Graduate Shivantika declared illiterate in Commission's website

ग्रेजुएट शिवांतिका को आयोग ने बताया निरक्षर

Sun, 20 Dec 2015 10:48 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
हम भारत की नई किरण हैं हम दिन के आलोक नवल, हम नवीन भारत के सैनिक धीर वीर गंभीर अचल...। रामधारी सिंह दिनकर की ये पंक्तियां 21 वर्षीय शिवांतिका त्रिपाठी पर सटीक बैठती है। एक माह पहले तक उसे राजनीति का ककहरा तक मालूम नहीं था, लेकिन पंचायत चुनाव में जब वह उतरी तो धनबली व बाहुबली चारों खाने चित हो गए। जब परिणाम आए तो शिवांतिका गांव की सरकार की अगुवा बन गई। साथ ही बहराइच की सबसे कम उम्र की महिला प्रधान बनने का गौरव भी हासिल हुआ। रविवार को ब्लॉक परिसर में जब उसने प्रधान पद की शपथ ली तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। बेटी के चेहरे पर खुशी के भाव देखकर माता पिता भी अभिभूत हो उठे हैं। ग्रेजुएट शिवांतिका के हौसले को प्रशासन ने भी सलाम किया, लेकिन उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उसे निरक्षर घोषित किया हैै। आयोग की इस चूक  पर प्रधान शिवांतिका आहत हैं।
विज्ञापन


वर्ष 1994 में नवाबगंज ब्लॉक के शिवपुर सेमरा गांव में सतीश त्रिपाठी के घर जन्मी शिवांतिका की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक पाठशाला में हुई। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय से हाईस्कूल, नानपारा के सेंट पीटर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट और वर्ष 2014 में रुपईडीहा स्थित लार्ड बुद्धा डिग्री कॉलेज से स्नातक पास किया। शिवांतिका ने कभी भी चुनाव लड़ने के बारे में सोचा तक नहीं था। लेकिन गांव की बदहाल गलियां, जर्जर मार्ग, पेयजल की समस्या, गरीबी व शिक्षा का बदहाल स्तर उन्हें कचोटता था। आखिरकर गांव की सूरत को बदलने के लिए शिवांतिका ने पंचायत चुनाव में उतरने की ठान ली। एक दिन जब परिवारीजन एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे, तभी शिवांतिका ने पिता सतीश के सामने अपनी इच्छा जाहिर कर दी।
विज्ञापन


बेटी की इस सोच व जज्बे को भांपकर परिवारवालों ने उसे चुनाव में उतारने की ठान ली। गांव में प्रधान पद के लिए शिवांतिका को लेकर दस और प्रत्याशी मैदान में थे, मुकाबला बेहद कड़ा था। विपक्षी वोटरों को लुभाने के लिए हर चाल चल रहे थे लेकिन शिवांतिका ने सड़क, शिक्षा, बेरोजगारी व महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ा। चूंकि मन में एक नई सोच व गांव को तरक्की की ओर बढ़ाना था तो सफलता तय थी। जनता ने दबे पांव मतदान स्थल पहुंचकर शिवांतिका के पक्ष में हवा बना दी और जब परिणाम आए तो राजनीतिक सूरमा भौंचक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed