{"_id":"e12d49b597b83f5410b07db297fc925e","slug":"governor-and-chief-minister-in-bahraich-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज बहराइच में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज बहराइच में
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल रामनाइक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बहराइच आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। प्रशासन की तैयारियों का मंगलवार को ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने जायजा लिया। मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे और डीआईजी जेपी सिंह ने भी सुरक्षा प्रबंध की जानकारी लेकर कार्यक्रम स्थल में रिहर्सल कराई।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री शहर के डायमंड पैलेस में कुष्ठ जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत अन्य जनपदों की पुलिस फोर्स व ट्रैफिक पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया है।
लगभग तीन हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा ड्यूटी में मुस्तैद किए गए हैं। पुलिस लाइन मैदान में सुबह 9.45 बजे राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। इसके बाद दोनों कार से डायमंड पैलेस के लिए रवाना होंगे।