{"_id":"5d7d18698ebc3e93c31591d6","slug":"government-ayurvedic-hospital-will-be-repaired-with-15-lakhs-bahraich-news-lko4815249134","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख से दुरुस्त कराया जाएगा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख से दुरुस्त कराया जाएगा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। ग्राम पंचायत नंदवल में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 15 लाख रुपये से दुरुस्त कराया जाएगा। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर निर्माण को गति देने का खाका तैयार किया है। इस अस्पताल के दुरुस्त होने से क्षेत्र के 10 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
महसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदवल में वर्ष 1954 में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना हुई थी। लेकिन आज भी अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल उपेक्षा का शिकार है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को दवाइयां भी नहीं उपलब्ध हो पा रही हैं।
शासन की ओर से अस्पताल का चयन कायाकल्प योजना के तहत किया गया है, जिससे अस्पताल का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 15 लाख रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
शासन द्वारा बजट भेजने के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार इंजीनियर की टीम के साथ पहुंचे और अस्पताल में होने वाले कार्य का अवलोकन किया।
डॉ. राजीव ने बताया कि 15 लाख रुपये बजट से बाउंड्रीवाल, टायलेट, पानी टंकी व अस्पताल भवन का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही कार्य शुरू होगा। अस्पताल का निर्माण होने से क्षेत्र के 10 गांवों की लगभग 20 हजार की आबादी को लाभ होगा।