{"_id":"0172c5687e6c39c93006411973702c5e","slug":"govermen-alert-on-dengu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की डेली डायरी शासन को भेजेंगे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की डेली डायरी शासन को भेजेंगे डीएम
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। डेंगू को लेकर शासन ने सूूबे को अलर्ट कर दिया है। हर दिन मिलने वाले रोगियों पर शासन की नजर है। शासन ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को फॉर्मेट भेजा है।
निर्धारित फार्मेट पर रोगियों की संख्या व उनके स्वास्थ्य प्रगति की जानकारी स्वास्थ्य महकमा डीएम को भेजेगा। इसके बाद डीएम शासन को प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजेंगे। स्वास्थ्य महकमे ने इस आदेश को अमली जामा पहनाने की कवायद तेज कर दी है।
डेंगू का प्रकोप पूरे सूबे में है। बहराइच में ही अब तक 19 डेंगू के रोगी मिल चुके हैं। इसके चलते प्रदेश सरकार ने बहराइच समेत अन्य जिलों के स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट किया है। साथ ही डीएम को भी प्रतिदिन की रिपोर्ट से अवगत कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
शासन ने स्वास्थ्य महकमेे को फॉर्मेट भेजा है, जिसमें डेंगू, चिकनगुनिया व चिकनगुनिया क्यूमिलेटिव रोगियों की संख्या व उनकी सेहत में हो रहे सुधार के बाबत जानकारी मांगी है।
सीएमओ ने बताया कि डेंगू के तीन मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी डीएम को दी गई है।