फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Goods worth four lakhs stolen from home

Bahraich News: घर से चार लाख का माल उड़ाया

Mon, 12 Jun 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 12 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Goods worth four lakhs stolen from home
बहराइच। कोतवाली देहात निवासी एक परिवार दर्शन-पूजन के लिए नैना देवी मंदिर गया था। चोरों ने घर में रखे आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दर्शन करने के बाद घर पहुंचे परिजनों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के मोहल्ला शेखदहीर के बंजारी मोड़ निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव बीते आठ मई केे परिवार के साथ नैना देवी दर्शन-पूजन के लिए गए थे। नीरज ने बताया कि माता के दर्शन पूजन के बाद रविवार की देर रात वह परिवार समेत घर लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि घर में दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ कर उसमें रखे 14 हजार रुपए, सोने का हार, कंगन, झाला, अंगूठी समेत लगभग चार लाख का सामान गायब कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी व चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed