{"_id":"67f447b0a8cc7db8f70a0224","slug":"gonda-youth-killed-two-injured-in-collision-between-two-bikes-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128731-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो बाइकों की भिड़ंत में गोंंडा के युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो बाइकों की भिड़ंत में गोंंडा के युवक की मौत, दो घायल
Tue, 08 Apr 2025 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Apr 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग स्थित कुंडासार चौराहे के पास रविवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में ससुराल जा रहे गोंडा निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं बहन का तिलक लेकर जा रहे दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
गोंडा जिले के करनैलगंज के बारबरपुर निवासी नौशाद (23) रविवार रात बाइक से कैसरगंज स्थित ससुराल जा रहे थे। फखरपुर में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर कुंडासर चौराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार कैसरगंज के देवलखा निवासी मोहन कुमार (25) व उनके रिश्तेदार दरगाह क्षेत्र के कल्पीपारा कॉलोनी निवासी बृजेश कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहन अपनी बहन का तिलक लेकर रिश्तेदार बृजेश के साथ फखरपुर के बंभौरा जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकोंं ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हेंं मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान नौशाद की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। मौत की सूचना से मृतक के परिजनोंं में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
नहीं मिली तहरीर
दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे मेंं लेकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -मिथिलेश कुमार राय, थाना प्रभारी