फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girls learn self defense tricks

आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Girls learn self defense tricks
बहराइच के महिला पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को ताइक्वांडों का अभ्यास कराते प्र - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अमृत महोत्सव के तहत महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए महिला हेल्प लाइन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर देशभक्ति गीत व स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक की प्रभारी डॉ. अमृता मिश्रा एवं क्रीड़ा प्रभारी आकांक्षा पटेल के निर्देशन में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक इसरार अली ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसके तहत सूक्ष्म व्यायाम, किक, पंच ब्लॉक तथा अचानक कोई मुसीबत आने पर रोजमर्रा की वस्तुओं को हथियार बनाकर अपनी रक्षा करने के उपाय छात्राओं को सिखाए गए।
विज्ञापन

डॉ. अमृता मिश्रा ने छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर महिला हेल्प लाइन नंबर पर काल करके मदद मांग सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हुई देशभक्ति गीत व स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रवक्ता ज्योति त्रिपाठी, डॉ. रीमा शुक्ला, डॉ. यासमीन फातिमा, प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. सीमा यादव, मधुबाला, आकांक्षा पटेल, गरिमा राय व डॉ. संजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed