{"_id":"0766c09fc20e1065a32ac003279fb694","slug":"girl-drowned-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी किनारे खेल रही बालिका डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी किनारे खेल रही बालिका डूबी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। मांझा दरिया बुर्द गांव निवासी एक बालिका बुधवार शाम नदी के तट पर खेलते-खेलते नदी में गिर गई।
परिवारीजनों ने गोतखोरों की मदद से तलाश करवाई लेकिन देर शाम तक बालिका का पता नहीं लग सका है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझा दरिया बुर्द गांव निवासी राजितराम की सात वर्षीय पुत्री पूजा हमजोलियों के साथ गांव से 100 मीटर की दूरी पर बहने वाली सरयू नदी के तट पर खेल रही थी।
लुकाछिपी का खेल खेलते समय अचानक पूजा का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक नदी में तेज बहाव होने से पूजा बह गई।
गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। बालिका के डूबने की सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक शारदा प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का बयान दर्ज कर तहसील को भेजा गया है।