फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl died after being crushed by DCM while crossing the road

Bahraich News: सड़क पार करते समय डीसीएम से कुचलकर बालिका की मौत

Sun, 27 Nov 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl died after being crushed by DCM while crossing the road
तेजवापुर (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौकी क्षेत्र में रविवार को बालिका को ट्रक ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये ड्राइवर व वाहन को हिरासत में लेकर थाने लाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा रेहुआ निवासी विनीता अपनी छह वर्षीय बालिका सिमरन के साथ सब्जी व अन्य घरेलू सामान खरीदने रविवार की सुबह रमपुरवा चौकी स्थित बाजार आई थी। विनीता सड़क किनारे सामान खरीद रही थी। तभी उसकी बेटी सड़क पार करने लगी। इसी दौरान सीतापुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार होने की कोशिश में था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। हरदी थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही चालक पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed