{"_id":"68a4d82cfa9153543d03445e","slug":"girish-became-pool-incharge-in-oath-commissioner-election-bahraich-news-c-98-1-slko1007-135335-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शपथ आयुक्त चुनाव में गिरीश बने पूल इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शपथ आयुक्त चुनाव में गिरीश बने पूल इंचार्ज
विज्ञापन
बहराइच। दीवानी न्यायालय के सभागार में मंगलवार को शपथ आयुक्त का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें दीवानी न्यायालय पूल इंचार्ज के पद पर गिरीशचंद्र चौधरी व कैशियर माल के पद पर रमेश चंद्र विजय हुए। इस चुनाव में दीवानी न्यायालय के 388 और पयागपुर तहसील के 154 अधिवक्ताओं ने अपने मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव के दौरान दीवानी न्यायालय के शपथ आयुक्त के पूल इंचार्ज के पद पर गिरीशचंद्र चौधरी 228 मत पाकर अपने निकटतम प्रत्याशी रमेश कुमार मिश्र को 72 मतों से पराजित किया। चुनाव में रमेश को 156 मत प्राप्त हुए थे। वहीं कैशियर माल के पद पर रमेश चंद्र 210 मत पाकर 40 मतों से विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंदी रहे उमेश कुमार पांडेय को 170 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। कैशियर दीवानी के पद पर अरविंद कुमार पांडेय 190 और प्रीती श्रीवास्तव 193 के बीच हुई कांटे की टक्कर में प्रीती ने तीन मतों से बाजी मारी। ऑडिटर के पद पर अवध बिहारी 194 मत पाकर आठ मतों से जीत हासिल की।
उनके प्रतिद्वंदी रहे अमित कुमार शुक्ला को 186 मत पर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा पयागपुर तहसील के शपथ आयुक्त के चुनाव में पूल इंचार्ज के पद पर संतोष कुमार त्रिपाठी 85 मत प्राप्त कर बीस मतों से विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंदी रहे बलराम त्रिपाठी को 65 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं कैशियर के पद पर अनुराग कुमार और ऑडिटर के पद पर जगराम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामजी बाजपेई, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र बालू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मिश्र, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य व अन्य मौजूद रहे।