फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   From today youth will get free booster dose, preparations complete

आज से युवाओं को लगेगी निशुल्क बूस्टर डोज, तैयारियां पूरी

Thu, 14 Jul 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
From today youth will get free booster dose, preparations complete
बहराइच। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से 18 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज नि:शुल्क लगाने के लिए आज से अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 75 दिनों तक जारी रहेगा। अभी तक नि:शुल्क बूस्टर डोज का लाभ सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले लोगों को दिया जा रहा था। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क बूस्टर डोज का लाभ प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नि:शुल्क बूस्टर डोज दी जा रही थी। जबकि 60 वर्ष से कम व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले लोगों को 385 रुपये खर्च कर निजी नर्सिंग होम से बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन आर्थिक नुकसान के भय से निजी नर्सिंग होम आगे नहीं आए थे। जिससे जनपद के युवाओं को बूस्टर डोज का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

अब शासन की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 दिनों तक युवाओं को भी बूस्टर डोज नि:शुल्क लगाने की योजना बनाई है। यह योजना शुक्रवार से लागू कर दी जाएगी। इस योजना का लाभ सिर्फ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही मिलेगा। नि:शुल्क बूस्टर डोज लगाने के लिए मेडिकल कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। ऐसे में जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगे छह माह बीत चुके हैं। वह लोग आज से कोरोना की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण में न बरतें लापरवाही
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन ही एक मात्र बचाव है। यह बात अब तक सभी लोग जान चुके हैं। ऐसे में लोग वैक्सीन लगवाने में लापरवाही न बरतें। मेडिकल कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर व सभी सीएचसी पर आज से नि:शुल्क बूस्टर डोज लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसका सभी लोग लाभ उठाएं और कोरोना को हराएं। -डॉ. एसके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed