फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four workers going from India to Nepal found Corona positive

Bahraich News: भारत से नेपाल जा रहे चार कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 15 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 15 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four workers going from India to Nepal found Corona positive
बहराइच। भारत से नेपाल जा रहे चार कामगार शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित सभी मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं सीमा पर निगरानी और बढ़ा दी गई है। भारतीय क्षेत्र में काम करने वाले नेपाली कामगार अपने घरों को लौट रहे हैं। बार्डर स्थित जमुनहा चौकी पर जांच के बाद ही उन्हें नेपाल में प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार को भारत से नेपाल जा रहे 118 संदिग्ध लोगों की एंटीजन जांच की गई। इस दौरान चार लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य कार्यालय बांके के कोरोना फोकल पर्सन तेज ओली ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है।
विज्ञापन


जांच का दायरा बढ़ाया गया
कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सीएचसी विशेश्वरगंज में तीन लैब टेक्नीशियन और एक लैब असिस्टेंट को जांच के लिए लगाया गया है, जो शनिवार को जांच कार्य में लगे रहे। अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि शनिवार को 104 आरटीपीसीआर और 80 एंटीजन के सैंपल लिए गए। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. आरएन वर्मा ने बताया कि सीएचसी सहित भारत-नेपाल सीमा पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है। लगभग 50 आरटीपीसीआर व 100 एंटीजन प्रतिदिन जांचें हो रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी चिरैयाटांड़ के अधीक्षक डॉ. आभास अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन लगभग 100 कोविड जांचें की जा रही हैं। वहीं सीएचसी पयागपुर में अपराह्न 2 बजे तक 111 लोगों की जांच की गई। महसी सीएचसी में 55 लोगों की कोविड जांच की गई। यहां के अधीक्षक मनु शर्मा ने बताया कि 25 आरटीपीसीआर व 25 एंटीजन की जांच की गईं। सीएचसी नानपारा के प्रभारी डॉ. चंद्रभान की देखरेख में कोविड जांच की जा रही है। शनिवार को 50 आरटीपीसीआर व 50 एंटीजन के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed