{"_id":"6339c7ef4458ab5c2343820e","slug":"four-samples-sent-to-the-laboratory-for-testing-bahraich-news-lko651173392","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नमूनों को जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नमूनों को जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला
विज्ञापन
बहराइच। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की ओर से रविवार को नवरात्रि को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने चर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने रविवार को एसडीएम मोतीपुर की अगुवाई में मिहींपुरवा क्षेत्र में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक जनरल स्टोर व एक किराना स्टोर से एक-एक साबूदाने का नमूना एकत्रित किया। इसके बाद टीम ने एक मिष्ठान की दुकान पर छापा मारकर दुकान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुकान की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को नोटिस थमाते हुए एक पनीर व एक चांदी का बर्क लगा बर्फी का नमूना एकत्रित किया। डीओ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि चार नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)