{"_id":"59c1510f4f1c1bb6688b55b7","slug":"four-people-including-driver-injured-in-collision-on-truck-and-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और रोडवेज बस में भिडं़त चालक समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और रोडवेज बस में भिडं़त चालक समेत चार लोग घायल
बहराइच
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस व ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से रुपईडीहा जा रही रोडवेज बस और ट्रक में मंगलवार तड़के नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस व ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
बहराइच डिपो की लोहिया ग्रामीण सेवा की रोडवेज बस संख्या यूपी 40 टी 5681 आनंद बिहार दिल्ली से सवारियों को लेकर रुपईडीहा जा रही थी। वहीं नानपारा से ट्रक संख्या यूपी 26 टी 0618 लखीमपुर की ओर जा रहा था। मोतीपुर थाना अंतर्गत नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर स्थित नैनिहा मंडी के निकट मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर हुई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस औैर ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े। सभी को बाहर निकाला गया। रोडवेज बस के चालक बस्ती निवासी हरकेश (45), रुपईडीहा निवासी सज्जाद (36) तथा नेपाल के बर्दिया निवासी विजय बहादुर (43) समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना पाकर जालिमनगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया। वहीं बस में सवार यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। दुर्घटना का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।