फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four patients died from sufferers fever

बुखार पीड़ित चार रोगियों ने दम तोड़ा

Sat, 24 Oct 2015 11:36 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

तराई में मौसम तेजी से बदल रहा है। इसके चलते बुखार, डायरिया, निमोनिया संक्रमण का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। मोतीपुर थाना अंतर्गत शाहपुर खुर्द गांव निवासी जुबेदा (25) को बुखार की शिकायत थी। इस पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसी तरह नगर कोतवाली अंतर्गत चांदपुरा मोहल्ला निवासी कैसरजहां (50), फखरपुर क्षेत्र के कुड़ासपारा गांव निवासी मौला (65), विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के इमरती गांव निवासी तिलकराम (47) ने भी इलाज के दौरान जिला अस्पताल दम तोड़ा है।

विज्ञापन

उधर, बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 24 रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें सिराज (2) नाजिरपुरा, अहमद (5) चांदपुरा, हमीद (7) कैसरगंजज की हालत नाजुक बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिटनस से बालिका की मौत

इकौना थाना क्षेत्र के चिचड़ी गांव निवासी नाजिया (7) टिटनस से पीड़ित थी। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। उसके शरीर में तेज दर्द व झटके आ रहे थे। शनिवार की सुबह नाजिया की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed