फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four Nepali fertilizer smugglers arrested

Bahraich News: चार नेपाली खाद तस्करों को दबोचा

Mon, 07 Aug 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 07 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four Nepali fertilizer smugglers arrested
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर कच्ची शराब बनाने के लिए धड़ल्ले से खाद की तस्करी की जा रही है। रविवार की रात कृषि व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चार नेपाली तस्करों को दबोचा है। तस्करों के पास से 22 बोरी खाद बरामद हुई है। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने सभी खाद तस्करों के खिलाफ मोतीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवा कर इन्हें खाद बिक्री करने वालों की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा अवैध कार्यों पर पाबंदी लगाने के सरकार की ओर से बाॅर्डर के पांच किलोमीटर के दायरे में खाद लाइसेंस जारी न करने के निर्देश हैं। बावजूद इसके बाॅर्डर पर कच्ची शराब बनाने के लिए खाद की तस्करी धड़ल्ले से जारी है जिसमें सीमा के पास से खाद विक्रेताओं की संलिप्ता है।
विज्ञापन

रविवार की रात बार्डर पर कच्ची शराब बनाने के लिए की जा रही खाद की तस्करी को छापेमारी कर टीम ने रोक दिया। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि खाद तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद बाॅर्डर पर कृषि व एसएसबी टीम ने छाप। छापा मारा। इस दौरान साइकिल पर खाद लादकर नेपाल जा रहे चार तस्करों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तस्करों की पहचान धनश्याम थारु, राजेश थारु, कन्हई व राममनोहर थारु के रुप में हुई। तस्करों के पास से 22 बोरी खाद बरामद हुई है। चारों के खिलाफ मोतीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। छापेमारी टीम में एसएसबी से निरीक्षक विपिन कुमार, श्यामलाल, रामकृष्ण आदि शामिल रहे।


बाॅर्डर की दुकानों की होगी जांच
तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस सीजन में 10 से अधिक तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इन्हें खाद कौन बेच रहा है, इसकी भी जांच की जा रही है। बाॅर्डर के पास की सभी दुकानों का सत्यापन करवाया जा रहा है। कमी मिलने पर संचालक के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
सतीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed