{"_id":"eb6cfe7570b23569f4844f391de743b6","slug":"four-injured-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बाइक सवार चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बाइक सवार चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। निशानगाड़ा रेंज में एसएसबी कैंप के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
इससे युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि कार चालक मय वाहन मौके से भाग गया। एसएसबी जवान व वन दरोगा ने घायल युवकों को बिछिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है।
एक की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। उधर नवाबगंज क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं।
लखीमपुर जिले के निघासन थाना अंतर्गत जघौरा गांव निवासी अनिल तिवारी व दीपक तिवारी सोमवार की दोपहर बाइक (यूपी 31 एएच 5025) निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत रिश्तेदारी में आ रहे थे।
एसएसबी कैंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दीपक व अनिल घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
यह देख वन दरोगा सुरेश कुमार दूबे व एसएसबी जवानों ने घायलों को बिछिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां अनिल की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर नवाबगंज थाना अंतर्गत मल्हीपुर-नवाबगंज मार्ग पर मल्हीपुर परसोहना निवासी गोविंद की बाइक कुत्ते से टकरा गई। बाइक सवार गोविंद और उनका साथी धनीराम घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।